logo

17 अक्टूबर को लापता हुआ वनरक्षी, अब तक सुराग नहीं; मां–बहन का रो–रोकर बुरा हाल

missing1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चंदवा वन प्रक्षेत्र कार्यालय में पोस्टेड सुमीत कुमार गुप्ता का अबतक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें कि सुमीत 17 अक्टूबर ले लापता है। लेकिन अबतक कहीं से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। उनके परिजनों उनके लौटने की आस लगाए बैठे हैं। मां और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर पुलिस ने दावा ने किया है कि छानबीन जारी है जल्द से जल्द सुमित को सकुशल उनके घर वापस लाया जाएगा। 


दफ्तर के लिए निकले थे लेकिन नहीं लौटे
जानकारी के अनुसार सुमित 17 अक्टूबर को अपने घर से सुबह 10 बजे दफ्तर के निकले थे। लेकिन वापस घर नहीं लौटे। हालांकि इस दौरान 17 अक्टूबर की दोपहर को उनकी बात अपने परिजनों से हुई थी। उन्होंने उन्हें कहा था कि मैं अपने कार्यक्षेत्र पर जा रहा हूं शाम तक लौटूंगा। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों का कई बार फोन करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद उन्होंने दफ्तर में फोन कर अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने बताया कि वह सुबह दफ्तर से अटेंडेंस बनाकर अपना कार्यक्षेत्र निकल गए थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N