logo

Ranchi : दिउड़ी मंदिर जाकर धोनी ने लिया आशीर्वाद, चाहने वालों ने माही के साथ खिंचाई सेल्फी

msdhoni2.jpg

रांची: 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार की सुबह तमाड़ स्थित देउड़ी मंदिर पहुंचे। धोनी ने यहां विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाया। कहा जा रहा है कि नारियल फोड़ते समय भारी भीड़ की वजह से धोनी गिरते-गिरते बचे। उन्हें डीएसपी और थाना प्रभारी ने संभाल लिया। 

खुद से कार चलाकर पहुंचे थे धोनी
गौरतलब है कि धोनी खुद से कार ड्राइव करके मंदिर पहुंचे थे। उनके साथ दोस्त चिंटू भी थे। बता दें कि चिंटू धोनी के बचपन के दोस्त हैं। दोनों साथ ही जवाहर विद्या मंदिर (श्यामली) में पढ़ते थे। पूर्व कप्तान की बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में भी इसका जिक्र भी किया गया है। 

चाहने वालों ने माही के साथ खिंचाई सेल्फी
महेंद्र सिंह धोनी के मंदिर आने की सूचना पर उनके चाहने वाले काफी उत्साहित थे। लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी। धोनी ने भी किसी को निराश नहीं किया। हाल हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया और सेल्फी भी ली। बुंडू डीएसपी ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। मंदिर परिसर में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात थे।