logo

जामताड़ा : विशाल आदिवासी महासम्मेलन में पहुंचे फुरकान अंसारी, कहा- BJP को सिर्फ जात-पात दिखता है

FURRRRRRRR.jpg

जामताड़ाः
हर साल की तरह इस साल भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित आदिवासी महासम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी आज नारायणपुर के अर्जुनडीह पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पूर्व सांसद का जमकर स्वागत किया और नारेबाजी की। मौके पर पूर्व सांसद ने कहा की इतनी संख्या में आप लोगों की उपस्थिति यह साफ दर्शाता है की जनता भाजपा की कार्यशैली से खुश नहीं है। जिस प्रकार भाजपा ने पूरे देश का माहौल बिगाड़ कर रख दिया है और महंगाई चरम सीमा पर है उससे जनता में भारी आक्रोश है।


जनता सबक सिखाएगी
आगे पूर्व सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर भी जमकर बरसते हुए कहा की इन लोगों को महंगाई गरीबी नजर नहीं आती है। इन्हें सिर्फ जात पात ,बांग्लादेश और पाकिस्तान नजर आता है। देवघर को इन लोगों ने पिकनिक स्पॉट बनाकर रख दिया है। इन लोगों की कार्यशैली से विश्व विख्यात बाबा नगरी की छवि धूमिल हो रही है। इन्हें गोड्डा लोक सभा की जनता से कोई मतलब नहीं है। यह लोग सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपति और पूंजीपतियों तक ही सीमित रह गए हैं। इन लोगों की गंदी राजनीति अब जनता अच्छे से समझ रही है। समय आने पर इन लोगों को जनता सबक सिखाएगी

 

आने वाला समय राहुल गांधी का है
आगे पूर्व सांसद ने राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे नफरत छोड़ो भारत जोड़ो अभियान की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों का अपार जन समर्थन एवं प्यार राहुल गांधी को मिल रहा है। आने वाला समय राहुल गांधी गांधी का है। राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष सलीम अंसारी मुखिया वीरेंद्र सोरेन केश्वर सोरेन सर्जन सोरेन जीतलाल मुर्मू मदन रजक मुबारक अंसारी रविंद्र हेंब्रम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।