रांची:
30 जनवरी साल 1948 यहीं वो दिन था, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारकर हत्या की थी। आज बापू की 75वीं पुण्यतिथि है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। आज देशभर में लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहे है। वहीं झारखंड के राज्यपाल रमेश बैश और सीएम हेमंत सोरेन भी राजधानी स्थिति मोरहाबादी मैदान बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान राज्यसभा सासंद महुआ माजी, मेयर आशा लकड़ा भी मौजूद रहीं।

बापू के प्रिय भजन व रामधुनी की प्रस्तुति
इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन व रामधुन प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित सभी लोग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की आत्मीयता में खो से गये। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके साथ राज्यपाल और सीएम ने चरखा चलाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया।

आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन
इस दौरान सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा हमसभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श तथा संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन है। किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नही होने देना चाहिए।