logo

भाजपा की बैठक में दिखी गुटबाजी, सांसद गुट पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने मारपीट का लगाया आरोप 

GUT.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

जामताड़ा जिला में भाजपा में गुटबाजी अपने चरम पर आ गई है और यह अब दिखने भी लगा है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। जानकारी के मुताबिक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जावेद अंसारी की पिटाई भी कर दी। कहा जा रहा है कि पिटाई करने वाले कोई और नहीं बल्कि सांसद गुट के समर्थक थे। यह आरोप अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जावेद अंसारी ने लगाया है। 


घसीटते हुए बाहर कर दिया 
जावेद ने बताया कि सांसद के द्वारा क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किया गया है। इसी बात को रखने के लिए हुए कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने लिए वह आए थे। जिलाध्यक्ष को भी उन्होंने इस बात की जानकारी दी। लेकिन इससे पहले कुछ बोल पाते सांसद के समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी।  जावेद अंसारी के अनुसार सांसद समर्थक उनके दाढ़ी को पकड़कर घसीटते हुए नीचे कर दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT