logo

गुमला : आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद SP ने निलंबित ASI मनोज पासवान को भेजा जेल 

GUMLA0222.jpg

गुमला
गुमला थाना में पोस्टेड निलंबित ASI मनोज पासवान का कथित रूप से दो महिला सिपाहियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर मनोज पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। बता दें इससे पहले नवंबर 2025 में भी एक महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में वह जेल जा चुका था और हाल ही में वह जेल से छूटा था। गौरतलब है कि घटना वर्ष 2017 की है। उस समय पीड़िता की उम्र 16 वर्ष थी। लेकिन हाल में अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद पीड़िता ने मनोज पासवान को आरोपित बनाते हुए केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मनोज पासवान को रांची से गिरफ्तार कर गुमला लाया। इसके बाद मंगलवार की शाम उसे हिरासत में जेल भेज दिया।


क्या है मामला 
पीड़िता की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वर्तमान में पीड़िता का उम्र 25 वर्ष है। घटना के समय  मनोज पासवान पीड़िता की मां से एक पॉलिसी करायी थी। इसके बाद पीड़िता के घर आने जाने लगा और कुछ समय बाद उससे फोन पर भी बातें करने लगा। 2017 में मनोज ने उसे गुमला पटेल चौक के पास बुलाया। वहां उसके साथ एक होटल में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। तब से वो पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। 


 

Tags - Gumla viral video SP suspended ASI Manoj Paswan  jail