logo

धनबाद अग्निकांड  में पीड़ित घायलों से मिलने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

banna_gupta_dhanbad.jpg

धनबाद:
धनबाद अग्निकांड (dhanbad fire incident) में पीड़ित घायलों से मिलने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) बुधवार को धनबाद पहुंचे थे। उन्होंने घटना का जायजा लेते हुए मृतक परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।


सर्किट हॉउस में जिला उपायुक्त से मुलाक़ात की
धनबाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्किट हॉउस में जिला उपायुक्त से मुलाक़ात की। दोनों अग्निकांड के घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार की कवायद जारी है। इस दौरान उनके साथ झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थित रही।


हाजरा चिकित्सक दंपत्ति के परिजनों से की मुलाक़ात 
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पिछले दिनों हुए हाजरा क्लिनिक के अग्निकांड में मृत हुए हाजरा चिकित्सक दंपत्ति के परिजनों से भी मुलाक़ात की। उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, डीसी धनबाद, एसएसपी धनबाद कांग्रेस नेता बिजेंदर सिंह, अशोक सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।