logo

राज्य ने पहले ही बहुत समय गवां दिया, अब मिलकर करना होगा अधिक कार्य- CM हेमंत सोरेन

राज्य ने पहले ही बहुत समय गवां दिया, अब मिलकर करना होगा अधिक कार्य- CM हेमंत सोरेन

डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में जिला-स्तरीय समीक्षा बैठक (District-Level Review Meeting) की। इस दौरान उन्होंने जिलों में चल रहे कार्यक्रम और उसकी स्थिति की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि मैं लगातार जिलों में जाकर समीक्षा कर रहा हूं। समीक्षा की गति बढ़ायी जाएगी, इसके लिए आप तैयार रहें। आने वाले समय में सरकार के मंत्री, सचिव और वरीय पदाधिकारी क्षेत्रों में योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे। आप सभी संवेदनशीलता के साथ जरूरतमन्दों को मदद दें। जोहार से उनका अभिवादन करें।


सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजना पर देना होगा विशेष ध्यान 
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सामाजिक सुरक्षा संबंधित योजना पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। इन योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करें। 20 वर्ष हो गए हमें कृषि, पेयजल, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की प्रगति दिखनी चाहिए थी। राज्य ने पहले ही बहुत समय गवां दिया है इसलिए अभी हमें मिलकर और अधिक कार्य करना है। अन्य जिलों से अधिक पदाधिकारी यहां कार्यरत हैं। इसके बावजूद अगर लोगों तक योजनाएं ना पहुंचे तो यह चिंता का विषय है। सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजना पर हम लोगों ने विशेष ध्यान दिया। इस योजना को बेहतर ढंग से लागू करें।


 
 

पदाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके कार्य करना होगा
सीएम ने आगे कहा कि बहुत समय गवां चुके हैं। अब अधिक कार्य करना होगा। हमलोग इस विषय पर कड़े निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी पदाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके कार्य करना होगा। कार्य को गति दें। अन्यथा बड़े पैमाने पर लोगों को चिन्हित किया जाएगा। इसपर सरकार गंभीरता से निर्णय लेगी। वरीय पदाधिकारी जिले में जाकर योजनाओं और विकास कार्यों को देखेंगे। सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। लेकिन आउटपुट नजर नहीं आ रहा है। सभी क्रिएटिव ढंग से कार्य करें। स्वरोजगार सृजन की योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। ताकि युवा, महिलाएं इसका लाभ ले सकें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT