logo

सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- झारखंडी अस्मिता के प्रतीक थे दादा

hemant006.jpg

रांची
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी और लोकप्रिय नेता स्व. टाइगर जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक ट्वीट कर दादा जगरनाथ महतो को नमन करते हुए लिखा, "झारखण्ड के जन-जन तथा झारखण्डी अस्मिता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान आंदोलनकारी दादा स्व. टाइगर जगरनाथ महतो जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।


स्व. टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहें!"
सीएम सोरेन के इस संदेश ने एक बार फिर उस जुझारू नेता की याद दिला दी, जिन्होंने झारखंड की अस्मिता, भाषा, संस्कृति और अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जगरनाथ महतो को "टाइगर" के नाम से जाना जाता था। अपने तीखे तेवर, जनसरोकारों के प्रति समर्पण और जमीन से जुड़े राजनीति के लिए वे हमेशा जनता के प्रिय नेता बने रहे। बतौर शिक्षा मंत्री भी उन्होंने राज्य में कई जनकल्याणकारी नीतियां लागू कीं। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, स्कूलों का सशक्तिकरण और छात्रवृत्तियों के दायरे को बढ़ाने में उनकी भूमिका अहम रही।
जनता के दिलों में आज भी जिंदा हैं 'टाइगर दादा'
उनकी निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई थी, लेकिन आज भी वे झारखंड के कोने-कोने में प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। सीएम सोरेन सहित पूरे राज्य ने इस मौके पर उन्हें याद किया और उनके योगदान को नमन किया। झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक चेतना में टाइगर जगरनाथ महतो की अमिट छाप बनी रहेगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest