logo

रांची : मोरबी घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

hemant_soren3.jpg

रांची :

गुजरात के मोरबी के मच्छु नदी के ऊपर बना सस्पेंशन ब्रिज रविवार को गिर गया। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मोरबी में नदी पर बने ब्रिज के टूटने से कई लोगों के हताहत होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा से हादसे में हताहत हुए लोगों की कुशलता की कामना करता हूं बताते चलें कि केबल स्पेंशन ब्रिज के टूटने से 400 लोगों के नदी में गिरने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोरबी के पूर्व भाजपा विधायक ने दावा किया है कि उनके सामने 60 शव निकाले जा चुके थे। जिसमें 10 बच्चे के भी शव की उन्होंने बात कही है। हालांकि, गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने सात लोगों की मौत और 70 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की बात कही है। घायलों के इलाज के लिए राजकोट सिविल हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है।

5 दिन पहले शुरू हुआ है पुल

केबल सस्पेंशन ब्रिज की 2 करोड़ की लागत से मरम्मत कराई गई है। बताया जा रहा है कि मरम्मति कार्य के लिए बीते 6 महीने से यह बंद था। दिवाली के दूसरे दिन 25 अक्टूबर से इसे आम लोगों के लिए खोला गया है।