logo

धनबाद अग्निकांड मामले पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 17 फरवरी को

jharkhand_highxourt18.jpg

धनबाद:
धनबाद अग्निकांड मामले (Dhanbad Fire Case) पर आज हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार (State Government) से जानकारी मांगी है। राज्य सरकार ने अब तक इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। बता दें कि इस मामले पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 35 लोगों के घायल होने की खबर है। जिनका इलाज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

कमेटी का किया गया गठन

मामले की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में हुई।  सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए दो कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी पता लगाएगी कि आखिर किन वजहों से इतना बड़ा हादसा हुआ है। कमेटी इसकी भी जांच करेगी राज्य में आग से सुरक्षा को लेकर निर्धारित मानकों का कितना पालन किया जा रहा है।