logo

विधानसभा परिसर में जमकर मनाई गई होली, सीएम भी दिखे झूमते

holi_milan.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थागित कर दी गई है। वहीं स्पीकर रविंद्रनाथ महतो की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बाहर से होली गाने के लिए गायक को बुलाया गया था। बता दें कि विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सवा घंटे पहले ही खत्म कर दी गई। जिससे विपक्षी नेता नाराज दिखे।  स्पीकर ने सभी विधायकों से होली मिलन समरोह में शामिल होने का आग्रह किया लेकिन विपक्ष के विधायक होली मिलन समारोह में शामिल नहीं हुए।


सीएम ने दी समस्त जनता सहित देशवासियों को होली का बधाई
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की समस्त जनता सहित देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि होली का पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों का नया-नया रंग लेकर आए, ईश्वर से यही कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्त जनता साथ मिलकर रंग रूप, गरीबी-अमीरी, जाति-धर्म से ऊपर उठकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करें, होली के अवसर पर हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए।


ये लोग रहे शामिल
होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, विधायक अनूप सिंह, इरफान अंसारी, प्रदीप यादव, शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुए। मुख्यमंत्री और स्पीकर ने झाल बजाकर होली गाई तो विधायक प्रदीप यादव ने तबले पर संगत की. विधायक इरफान अंसारी और अनूप सिंह ने भी झाल बजाकर होली गाई. स्पीकर और मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT