रांची
आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में पार्टी के नीति-सिद्धांतों, केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन एवं कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए धनबाद जिले से सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की उपस्थिति में धनबाद जिला संयोजक प्रमुख लखि सोरेन, संयोजक मन्नू आलम एवं मुकेश सिंह के नेतृत्व में नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में सर्व बलराम महतो, महादेव दास, रूपा देवी, सविता देवी, चांदनी देवी, सुरेश महतो, जीतू बाउरी, संतोष प्रसाद, रणधीर विश्वकर्मा, अमित दास, प्रवीण शर्मा, दीपक शर्मा, सोनू सिंह, मुकेश सोनी, राजकुमार तिवारी, मनोज महतो, गंगा चौहान, रोहित पंडित, अजरुद्दीन, मनोज तुरी, बेलूल रवानी, सत्यवान रवानी, आकाश हवलदार, राम महतो, डॉ. निर्मल रजवार, पप्पू रजवार, मो. खलील, लक्की दशौंदी, प्रभाकर, दिलीप सिन्हा, धनञ्जय, अमित कुमार दास, सुनील साव, माणिक दशौंदी, सनोज महतो, करण, राम, आबिग, लालू, समीर, श्रिया, दीपेश महतो, पंकज, साधन, बबलू, सिनोद महतो, राखी, कृष्णा, किशोर महतो, लता देवी, उमेश धारी, बाली दास, रंजित रवानी, मेहबूब अंसारी, रणधीर महतो, सदानंद दास, रुपेश महतो, टुन टुन दास, सतीश, टप्पू, सुबोध महतो, राजू वास्तव, धीरज सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों का पालन करने की अपील की और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।