logo

Ranchi : भारत जोड़ो यात्रा भले ही झारखंड से नहीं गुजर रहा है लेकिन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों ही रूप में है राज्य की भागीदारीः  कांग्रेस

bharat_jodo.jpg

रांचीः 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी  से कश्मीर तक 12 राज्य, 150 दिन, 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा का पूरा देश सहभागी बन रहा है, जिसकी गूंज झारखण्ड में भी आज सुनाई दे रही है। कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने डोरंडा स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष मिले कदम जुड़े वतन, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, महंगाई से नाता तोड़ो-मिलकर भारत जोड़ो, बेरोजगारी का जाल तोड़ो भारत जोड़ो,प्रेम और सद्भावना के लिए भारत जोड़ो का संकल्प लिया। 

 


आज से एक नए युग का सूत्रपात हो रहा 
आलोक कुमार दूबे ने कहा 7 सितम्बर आज का दिन ऐसा है जब देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी यात्रा शुरू कर रही है ,आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है, आज से एक नए युग का सूत्रपात हो रहा है, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और पूरा देश प्रेम और सद्भाव का पैगाम देकर देश को मजबूत करने का यात्रा की शुरुआत कर रहा है, नफरत को एकजुट होकर जवाब देने का वक्त आ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समाधि स्थल श्रीपैरमबदूर पहुंचकर राहुल गांधी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया, आज भी राजीव के विचार और सीख राहुल गांधी के लिए प्रेरणा और हौसले का काम कर रही है। 


झारखंड से नहीं गुजरेगी यह यात्रा 
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भले ही झारखण्ड से नहीं गुजर रहा है लेकिन झारखण्ड भी अपनी भागीदारी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों ही रुप में सुनिश्चित कर रहा है। नई उम्मीद, नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा नफरत मुक्त भारत, डर मुक्त भारत, खुशहाल भारत के निर्माण को लेकर आज देश आगे बढ़ रहा है।


 एकजुट होने का समय आ गया है
डा.राजेश गुप्ता छोटू ने कहा बेलगाम  बेरोजगारी,कमरतोड़ महंगाई, देश में व्याप्त नफरत के खिलाफ लड़ाई, मजबूत, समृद्धि और सामंजस्यपूर्ण भारत के लिए एकजुट होने का समय आ गया है, राहुल गांधी के नेतृत्व में झारखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से गांव तक पहुंचने की कोशिश होनी चाहिए। आज के भारत जोड़ो यात्रा के संकल्प कार्यक्रम में अभिषेक साहू,फिरोज रिजवी मुन्ना,कुमुद रंजन,रीतेश छेत्री,भरत प्रधान,मन बहादुर तामंग, रंजीत कुमार महतो,लालजी प्रसाद,अंजली देवी, दीपा कच्छप, सुमित्रा मिंज, नीलिमा मिंज, निशा कच्छप, जॉन लकड़ा, प्रकाश महतो, प्रेस लिंडा, ललित शर्मा, संजीव कुमार, साजन अंसारी, दिनेश नायक, रघु कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।