logo

कृषि बिल पास हो जाता तो झारखंड में एक भी किसान नहीं बचता, जामताड़ा में बोले सीएम हेमंत

पोीगू.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जामताड़ा गया हैं। वहां वह लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे थे कि  20 वर्षों में विपक्ष की सरकारों ने केवल षड्यंत्र किया लेकिन काम नहीं किया। विपक्ष ने बुढ़ापे की लाठी छीन ली। हमने सबको पेंशन दिया। 20 साल तक केवल 15 लाख लोगों को पेंशन मिलता था। हमने चार साल में 36.20 लाख लगों को पेंशन दिया। केंद्र को किसानों से कितना लगाव है आप जनता हैं। ये किसानों के हितैषी नहीं है बल्कि व्यापारियों की जमात है। किसानों के लिए काला कानून लाया गया। देशभर में 100 से ज्यादा किसान मारे गए। किसानों ने आंदोलन किया। केंद्र को काला कानून वापस लेना पड़ा। यदि कानून पास हो जाता तो राज्य में कोई किसान नहीं बनता। 4 वर्षों में हमने 20 लाख से ज्यादा किसानों को केसीसी कार्ड दिया। हमारी सरकार अंधो, बहरों औऱ गूंगों की सरकार नहीं है। हम में संवेदनशीलता है। हम बीमारू राज्य को मजबूत बनाने में लगे हैं। झारखंड इतना मजबूत हो कि पिछड़ापन का कलंक मिटा पाए।