logo

महिला इंजीनियर ने प्रमुख पर लगाया छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

fir3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के जामताड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देवघर जिले के सारठ प्रखंड के प्रमुख गौतम कुमार रवानी के खिलाफ एक महिला JE ने जामताड़ा थाना में छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में पीड़िता ने आवेदन दिया है, जिसमें उसने गौतम कुमार पर नशे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जामताड़ा थाना में कांड संख्या 11-2025 दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।आवेदन में क्या बताया
महिला ने आवेदन में बताया है कि वह जामताड़ा राजबाड़ी की रहने वाली हैं। जो वर्तमान में सारठ प्रखंड में कनीय अभियंता के पद कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि 17 जनवरी को सारठ प्रखंड प्रमुख गौतम कुमार रवानी ने उसे कॉल कर कहा कि आधे घंटे में मिलने राजबाड़ी स्थित घर आ रहे हैं। फिर वे घर आकर नशे में गंदे शब्द का उपयोग कर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। घटना के दूसरे दिन मानसिक रूप से विचलित रहते हुए सारठ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद लगातार जमुआसोल के दिलीप मंडल ने अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कही। दिलीप मंडल और प्रमुख के द्वारा भी उनपर दबाव भी बनाया जा रहा है।

महिला ने आगे आवेदन में कहा है कि पिछले 5 महीने से काम की बात कह कर प्रमुख उसे अपने कार्यालय बुलाते थे। फिर कार्यालय पहुंचने पर अपने कुर्सी के बगल में बैठने के लिए कहते थे। बैठने से ऐतराज जताने पर वह महिला को गलत दृष्टि से देखते हुए, अश्लील बातें कहते थे। इसकी जानकारी प्रखंड कर्मियों को भी दी गयी है। महिला के आवेदन पर अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Tags - Jamtara Woman JE Sarath Block Chief Gautam Kumar Ravani Allegation of Eveteasing Jharkhand News Latest News Breaking News