logo

अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास तो संजय सेठ रक्षा राज्यमंत्री, मोदी कैबिनेट में झारखंड को ऐसे मिली जगह

a5211.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। झारखंड को भी इसमें उल्लेखनीय जगह मिली है। कोडरमा संसदीय सीट से बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार सांसद चुनी गई अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। अन्नपूर्णा देवी का प्रमोशन हुआ है। 2019 में उनको शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। इस बार कैबिनेट मंत्री बनी हैं। वहीं, रांची संसदीय सीट से दूसरी बार निर्वाचित हुए संजय सेठ को रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है। 

दूसरी बार झारखंड से 2 मंत्री बने
गौरतलब है कि पिछली बार भी झारखंड से 2 सांसदों को मंत्रिपद मिला था। खूंटी संसदीय सीट से सांसद अर्जुन मुंडा को जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया था। कुछ समय के लिए उनको कृषि मंत्रालय का भी अतिरिक्त प्रभार मिला था। अन्नपूर्णा देवी शिक्षा राज्यमंत्री बनी थी। इस बार भी झारखंड से एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि झारखंड से 2019 में भारतीय जनता पार्टी के 11 सांसद चुने गये थे वहीं इस बार बीजेपी के महज 8 सांसद चुने गये। एक सीट सहयोगी आजसू पार्टी के खाते में गई। आजसू पार्टी को उम्मीद थी कि मंत्रिपद मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। बता दें कि आने वाले 5 महीने में झारखंड विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में वोटर्स की बड़ी आबादी को साधने के लिहाज से मंत्रिपद दिया गया है। 

कोडरमा और रांची से जीते सांसदों को मौका
बता दें कि अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा संसदीय सीट से भाकपा (माले) के विनोद सिंह को 2 लाख से ज्यादा वोट के अंतर से हराया। वहीं, संजय सेठ ने रांची में कांग्रेस की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को 1.20 लाख वोट के बड़े अंतर से हराया। 

Tags - Jharkhand NewsNarendra ModiNDAAnnapurna DeviSanjay SethModi Cabinet