logo

भारतीय कोस्ट गार्ड के IG  और कमांडेंट ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कहा- झारखंड के लोगों की है कमी

COST.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आईजी) इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट दीपक सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आईजी इकबाल सिंह चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना। मुख्यमंत्री के समक्ष आईजी इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करे तथा कोस्ट गार्ड सेवा में हमारे राज्य के लोगों को भी मौका मिले इस निमित्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N