logo

जय भारत सत्याग्रह यात्रा में बोले अविनाश पांडेय- यह ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, हम लड़ेंगे

satyagrah.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह यात्रा की आज लोहरदगा जिले से शुरुआत हो गई है। जय भारत सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाये जा रहे ‘ मित्रकाल ’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा की ये कॉंग्रेस ही है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू के दिखाये सत्याग्रह के मार्ग पर चल कर इस देश से कंपनी राज को समाप्त किया था। आज फिर से कंपनी राज की स्थापना की कोशिश चल रही है l राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता। उनका माइक बंद कर दिया जाता है। सत्तारूढ़ दल के सांसद संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते है। केंद्रीय मंत्री अपने पद की गरिमा को तार-तार करते हुये अनर्गल बयानबाजी करते है और जब इन सबसे भी राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाते तो एक और षड़यंत्र रचा जाता है। 


पहली बार सत्तारूढ़ लोगों ने संसद नहीं चलने दिया
राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने को लेकर उन्होंने कहा की राहुल गांधी के ऊपर यह सारी कार्यवाही क्यों की गयी। इसका एकमात्र कारण है राहुल गांधीदेश के प्रधानमंत्री की दुखती नस पर हाथ रख दिया। उन्होंने अडानी-मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया। उन्होंने दो सवाल पूछे थे की अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं।  यह पैसा कहां से आया। प्रधानमंत्री का अडानी से क्या रिश्ता है। उन्होंने तथ्यों के साथ अडानी के विमान में आराम करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर दिखाई। उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे में, हवाई अड्डों के बारे में, श्रीलंका में दिए गए बयानों के बारे में, बांग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन के साथ बैठे नरेंद्र मोदी और अडानी की तस्वीरें, जिन्होंने कथित तौर पर $1 बिलियन का ऋण स्वीकृत किया था के बारे में दस्तावेज दिए। मोदी सरकार ने सवाल का जवाब तो नहीं दिया उल्टे राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण  को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। भारत के इतिहास में पहली बार सत्तारूढ़ पार्टी ने संसद को बाधित किया। यह अडानी को बचाने के लिए ध्यान भटकाने की साजिश है। जबकि कॉंग्रेस पार्टी एवं संयुक्त विपक्ष इस पर JPC (संयुक्त संसदीय समिति) चाहता है। 

 

लोकतंत्र खतरे में है

यात्रा के दौरान राजेश ठाकुर ने कहा की लोकतंत्र खतरे में है। संविधान खतरे में है। देश में अराजकता का माहौल है। राजनैतिक लाभ के लिए अंग्रेजों की नीति डिवाइड एंड रूल का सहारा लिया जा रहा है। लोगों को बांटा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गंगा जमुनी तहजीब को बचाने के लिए महंगाई बेरोजगारी किसानों मजदूरों के सवाल पर चार हजार किलोमीटर की यात्रा  की है और उन्हें देश के करोड़ों लोगों का भरपूर समर्थन मिला। यही भाजपा को पच नहीं रहा है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी ने आपके सवालों  को हमारे सवालों को उठाने का काम किया। कैसे देश की गरीब जनता की जिंदगी भर की कमाई जो देश के सबसे विश्वसनीय संस्थान एलआईसी, एसबीआई पहले सुरक्षित रहता था उसे अपने पूंजीपति मित्र को लाभ पहुंचाने के लिए लूटवाने का कार्य कर रही है। उसके विरुद्ध आवाज बुलंद किया है। जिसकी वजह से उनके विरुद्ध इस प्रकार की कारवाई हुई है। हमें इकठ्ठा होकर पूरे ताकत से लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई को लड़ना होगा। पीएम मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो।  


ये सभी रहे मौजूद 
जय भारत सत्याग्रह को सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव आशिक अंसारी एवं जिलाध्यक्ष सूखेर भगत ने भी संबोधित किया। आज ही जय भारत सत्याग्रह यात्रा लातेहार भी पहुंचेगी। इस यात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी  अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर अगले 13 दिनों में प्रदेश के सभी 24 जिलों में आयोजित जय भारत सत्याग्रह यात्रा में शिरकत करेंगे। आज यात्रा के प्रथम दिन जय भारत सत्याग्रह सभा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश, अध्यक्ष राजेश ठाकुर,  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, झारखंड सरकार में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,पूर्व प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी जिला अध्यक्ष सुखैर भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे l