logo

जामताड़ा : साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किये 7 अपराधी, ऐसे करते थे लोगों से ठगी  

JAM1.jpeg

जामताड़ा

जामताड़ा की साइबर पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगने का काम लंबे समय से कर रहे थे। मंगलवार को साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार सिंह व साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने इस बाबत जानकारी दी। बताया कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर और डुमरिया गांव से साइबर अपराध को अंजाम देते 7 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता 
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी को इन दोनों गांव में साइबर अपराधियों की सक्रियता को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए टीम बनाई गई। साइबर पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार अपराधियों में अफजाल अंसारी, अजमल अंसारी, अमन अंसारी, गुलाम कौशर, अहमद अंसारी, शौकत अंसारी, हसन राजा शामिल हैं। इन अपराधियों के पास से 18 एंड्रोइड मोबाइल फोन, 23 फर्जी सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया गया है। 


ऐसे करते थे लोगों से ठगी 
मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि इन अपराधियों का कार्य क्षेत्र मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र पाया गया है। जहां क्रेडिट और डेबिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर फर्जी मोबाइल नंबर देकर और समस्या बात कर फिर उसका निराकरण करने के नाम पर ये लोग ठगी करते थे। इसके लिए ये लोग विभिन्न एप्लीकेशन का सहारा लेते थे। छापेमारी दल में साइबर थाना के आरक्षी श्यामलाल मरांडी, अभय कुमार मिश्रा, विष्णु माझी, सुनील हसदा, रविंद्र ठाकुर के अलावा अन्य शामिल थे।


 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn