logo

जामताड़ा : छठ मनाकर लौट रहा था परिवार, बस की चपेट में आकर बच्चे की मौत 

jamtara1.jpeg

जामताड़ा

झारखंड के जामताड़ा, फतेहपुर में छठ मनाकर घर लौट रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क हादसे में परिवार के 5 साल के बच्चे की मौत हो गयी है। घटना गोविंदपुर साहेबगंज हाइवे पर स्थित चापुड़िया मोड़ के पास घटी है। मिली खबर में कहा गया है कि बच्चे को रोड क्रास करने के दौरान तेज रफ्तार राजदीप बस ने चपेट में ले लिया। बच्चा अपने परिजनों के साथ छठ मनाकर दुमका से अपने घर चापुड़िया लौट रहा था। मृतक बच्चे की पहचान रामू चौधरी के पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। 


ऐसे घटी घटना 

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बच्चा अपने परिजनों के साथ छठ की पूजा में शामिल कुछ दिन पहले दुमका गया था। मंगलवार को वापसी के दौरान वो वाहन से उतकर कर रोड क्रास कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार राजदीप बस ने उसे चपेट में ले लिया। हालांकि लोगों ने बताया कि बस चालक ने बच्चे को बचाने की कोशिश भी की। लेकिन तेज रफ्तार के कारण वो बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी दौरान बच्चा बस के सामने आ गया। बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। लोगों ने उसे किसी तरह जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सिकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

जाम से लगी वाहनों की कतार 

बच्चे की मौत की खबर सुनकर स्थानीय लोग आक्रोश में आ गये। उन्होंने सड़क जाम कर दिया। कुछ लोग बीच सड़क पर भी बैठ गये। आक्रोशित परिजन व ग्रामीण मुआवजा औऱ दोषी को सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। घंटों सड़क जाम रहने के काऱण सैकड़ों वाहनों की कतार लग गयी। पुलिस को भी बुलाया गया। लेकिन आक्रोशित लोग पुलिस अधिकारियों की बात भी मानने के लिए तैयार नहीं थे। कुछ देर बाद फतेहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी भी जाम स्थल पर पहुंचे। उनकी ओर से मुआवजा का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम को खत्म किया। इधर पुलिस ने बस को जब्त कर बिंदापाथर थाना में लाकर खड़ा कर दिया है।