logo

जामताड़ा में ईद स्पेशल क्रिकेट टूर्नामेंट में तबारक इलेवन ने दर्ज की खिताबी जीत

jam_cricket.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

जामताड़ा के मदनाडीह में आयोजित चार दिवसीय ईद स्पेशल क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में तबारक इलेवन और शबीना हॉस्पिटल पोसोई की टीम आमने-सामने थी। शानदार प्रदर्शन के दम पर तबारक इलेवन ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि शबीना हॉस्पिटल टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय सचिव हाफिज़ एहतेशामुल मिर्ज़ा उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के दौर में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि करियर का एक बड़ा माध्यम बन चुका है।

युवाओं को खेल के मैदान में मेहनत करने के साथ-साथ शिक्षा पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए। मैच का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे। समापन समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टाइगर क्लब के अध्यक्ष महादली अंसारी, सचिव नजरुल अंसारी और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन समिति की सराहना की और सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस टूर्नामेंट ने न केवल खिलाड़ियों के खेल कौशल को प्रदर्शित किया, बल्कि युवाओं में खेल और अनुशासन के महत्व को भी उजागर किया।

Tags - Jamtara Madanadih four day Eid special cricket tournament grand finale Tabarak Eleven Shabina Hospital Posoi final match championship win runner up team Tabarak Eleven victory sports event cricket lovers National Human Rights and Justice Movem