logo

जामताड़ा में सड़क हादसे में साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, बाइक चालक फरार

accident1478.png

द फॉलोअप डेस्क 

जामताड़ा में बुधवार की देर रात मिहिजाम थाना क्षेत्र के अमोई के पास हाईवे 419 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चंद्रदीपा के जितपुर निवासी चुनाई हांसदा (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बुधवार रात अपनी साइकिल से मिहिजाम से जामताड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अमोई पुल और ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के बीच स्थित एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चुनाई हांसदा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना में बाइक चालक को भी काफी चोटें आई हैं, लेकिन वह दुर्घटना के बाद मौके से अपनी बाइक समेत फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक चालक की तलाश तेज हो गयी है।

Tags - Jamtara Mihijam police station area Amoi highway 419 accident fatal road accident cycle rider death high speed bike collision