logo

पिछले दरवाजे से भाजपा में घुसे बाबूलाल मुख्यमंत्री बनने सपना देख रहे हैं, जनता इन्हें जवाब देगीः इरफान

irfan15.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में पिछले दरवाजे से गए बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। दरअसल भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोपों की झड़ी लगाने को कांग्रेस ने भी गंभीरता से लिया है। कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि 77 हजार करोड़ के घोटाले की बात करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम कहां से आंकड़े लेकर आए हैं। इतना तो राज्य का बजट है। उन्हें इसका स्त्रोत भी बताना चाहिए। पूजा सिंघल को क्लीनचिट रघुवर दास की सरकार ने दिया। झारखंड को भाजपा ने उपनिवेश बनाकर इतने सालों तक लूटा है। सबसे ज्यादा समय तक राज्य में भाजपा शासन में रही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राजनीतिक तौर पर मुकाबला भाजपा नहीं कर पाई तो पहले ईडी को लगाया और अब इसके बाद अपने नेताओं से अनाप-शनाप बातें कहवा रही है। भाजपा का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने नकार दिया था। 2024 में झारखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा में पिछले दरवाजे से गए बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। पूरे देश में भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है। ये विरोध करने वाले नेताओं का मुंह बंद करने की साजिश रच रहे हैं। जनता इन्हें जवाब देगी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N