logo

जामताड़ा में कई थाना प्रभारियों का तबादला, कौन कहां गए; जानिए

जदतगमा3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिला पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। जिले के विभिन्न थानों में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। किशन कुमार को मिहिजाम थाना से हटाकर बागडेहरी थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदीप राणा को बागडेहरी से मिहिजाम थाना भेजा गया है। वहीं विकास कुमार यादव को बिन्दापाथर से नाला थाना स्थानांतरित किया गया है। चंदन कुमार तिवारी को करमाटांड़ थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है। राजीव रंजन कुमार को भी नाला थाना से हटाकर पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। वहीं विवेकानंद दूबे को मिहिजाम से हटाकर पुलिस कार्यालय के डीसीबी शाखा में तैनात किया गया है।


नए थाना प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
अलखनाथ चौबे को जामताड़ा थाना से करमाटांड़ थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनय कुमार यादव को नारायणपुर से बिन्दापाथर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से थानों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में बदलते अपराध के स्वरूप और बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है। हालांकि इसे रुटीन प्रक्रिया बताया जा रहा है>


नई जिम्मेदारियों के साथ बड़ी चुनौती
इस बड़े फेरबदल के बाद सभी नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर सख्ती करना बड़ी चुनौती होगी। आने वाले समय में यह बदलाव कितना प्रभावी साबित होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Tags - jamtara police transfer jharkhand news law and order police reshuffle crime control local news