logo

झारखंड के अभिनव ने  UPSC में मारी बाजी , महज 22 साल की उम्र में मिली सफलता

हजेममपोूीो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज UPSC का रिजल्ट जारी हुआ है। जिसमें झारखंड के भी कई छात्रों ने बाजी मारी है। उनमें से एक चतरा जिले के रहने वाले अभिनव प्रकाश भी हैं। महज 22 साल की उम्र में चतरा के अभिनव प्रकाश ने देश के सबसे कठिन परीक्षा को पास कर लिया है। अभिनव का ऑल इंडिया रैंक 279 है।  अभिनव हंटरगंज के गोदोवार गांव निवासी मनोज सिंह के बेटे हैं। उसने दूसरे प्रयास में ही इतनी बड़ी सफलता हासिल कर ली है। उनके इस  सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने माता-पिता को इसका श्रेय दिया है। अभिनव के इस सफलता से उनके पूरे गांव में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पूरे इलाके में मानों जश्न का माहौल है। 


933 कैंडिडेट्स की होगी नियुक्ति
बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सर्विस फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। UPSC Result के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस साल UPSC Toppers की लिस्ट में इस साल टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। वहीं, इशिता किशोर ने ऑल ओवर इंडिया में टॉप किया है। बता दें कि UPSC की तरफ से फिलहाल टॉपर्स की लिस्ट जारी हुई है। मार्क्स कुछ दिन बाद जारी होंगे। बता दें कि। IAS परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा के फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263  OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं.