logo

झारखंड की अन्नपूर्णा देवी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ 

annpurna_yadaw.jpeg

रांची  

झारखंड की अन्नपूर्णा देवी ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की आज शपथ ली। कोडरमा संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाली अन्नपूर्णा देवी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार मंत्री बनाई गई हैं। 2019 में उनको केंद्र में शिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। इसी के साथ रांची के सांसद संजय सेठ को भी मोदी सरकार में मंत्री पद दिया गया है। संजय सेठ ने रांची में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हराया वहीं अन्नपूर्णा देवी कोडरमा में भाकपा (माले) प्रत्याशी विनोद सिंह को हराकर दूसरी बार संसद भवन पहुंची हैं।

30 कैबिनेट मंत्री बनाये गये
इसी के साथ मोदी सरकार में कुल आज 30 कैबिनेट मंत्री बनाये गये हैं। सभी को पद औऱ गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। उनके नाम इस प्रकार हैं-  

1. राजनाथ सिंह- बीजेपी (लखनऊ)- यूपी
2. अमित शाह- बीजेपी (गांधीनगर)- गुजरात
3. नितिन जयराम गडकरी- बीजेपी (नागपुर)
4. जगत प्रकाश नड्डा- बीजेपी - हिमाचल प्रदेश
5. शिवराज सिंह चौहान- बीजेपी (विदिशा)- मध्य प्रदेश
6. निर्मला सीतारमण- बीजेपी- तमिलनाडु
7. एस जयशंकर- बीजेपी- दिल्ली
8. मनोहर लाल खट्टर- बीजेपी- हरियाणा
9. एचडी कुमारसामी (जेडीएस)- कर्नाटक
10. पीयूष गोयल (बीजेपी)- महाराष्ट्र
11. धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी)- ओडिशा
12. जीतनराम मांझी (हम पार्टी)- बिहार
13. राजीव रंजन सिंह (जेडीयू)- बिहार
14. सर्बानंद सोनोवाल (बीजेपी)- असम
15. वीरेंद्र कुमार (बीजेपी)- मध्य प्रदेश
16. किंजरापू राममोहन नायडू (टीडीपी)- आंध्र प्रदेश
17. प्रह्लाद जोशी (बीजेपी)- कर्नाटक
18. जुएल उरांव (बीजेपी)- ओडिशा
19. गिरिराज सिंह (बीजेपी)- बिहार
20. अश्विनी बैष्णव (बीजेपी)- राजस्थान
21. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (बीजेपी)- मध्य प्रदेश
22. भूपेंद्र यादव (बीजेपी)- राजस्थान
23. गजेंद्र सिंह शेखावत (बीजेपी)- राजस्थान
24. अन्नपूर्णा देवी (बीजेपी)- झारखंड
25. किरेन रिजिजू (बीजेपी)- अरुणांचल प्रदेश
26. हरदीप सिंह पुरी (बीजेपी)- दिल्ली
27. डॉ. मनसुख मांडविया (बीजेपी)- गुजरात
28. गंगापुरंग किशन रेड्डी (बीजेपी)- तेलंगाना
29. चिराग पासवान (लोजपा)- बिहार
30. सीआर पाटिल (बीजेपी)- गुजरात

Tags - Annapurna DeviLok Sabha Electionscabinet minister