logo

स्थापना पखवाड़ा : विकास, स्वच्छता और जनभागीदारी की पहल, महिला सशक्तीकरण से ग्रामीण आजीविका तक के रास्ते हुए आसान 

 विकास, स्वच्छता और जनभागीदारी की पहल, महिला सशक्तीकरण से ग्रामीण आजीविका तक के रास्ते हुए आसान 

रांची

झारखंड राज्य स्थापना दिवस (Jharkhand State Foundation Day) समारोह के तहत आयोजित पखवाड़ा राज्यभर में विकास, जनभागीदारी (Public Participation) और सामाजिक जागरूकता के उत्सव के रूप में सामने आ रहा है। ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ की थीम पर राज्य के विभिन्न जिलों में महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment), ग्रामीण आजीविका (Rural Livelihood), कृषि, पशुपालन, आवास, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता और नशामुक्ति (De-addiction) से जुड़ी व्यापक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। रांची (Ranchi), गढ़वा (Garhwa), लातेहार (Latehar), दुमका (Dumka), कोडरमा (Koderma), गिरिडीह (Giridih), गुमला (Gumla) और सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan) समेत विभिन्न जिलों में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है।


महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा

- रांची के रातू प्रखंड में फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत पांच महिलाओं को 1.90 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र दिए गए। इटकी में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत तीन मृतक लाभुकों के आश्रितों को कुल छह लाख रुपये की बीमा राशि मिली।
- सोनाहातू में मंईयां सम्मान योजना की चार लाभुक महिलाओं ने सहायता राशि से बाँस की टोकरी निर्माण का स्वरोजगार शुरू किया। वहीं, सादमा प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से महिला किसानों की शिमला मिर्च की प्रतिदिन लगभग दो क्विंटल बिक्री और 15 हजार रुपये का कारोबार हो रहा है।
- रांची जिले में सामुदायिक निवेश निधि के तहत CLF को 1.97 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई।

आवास और आधारभूत संरचना को मिली गति

- कोडरमा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अबुआ आवास, PM-JANMAN और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत 139 परिवारों ने गृह प्रवेश किया।
- सरायकेला-खरसावां में गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान 15 से 19 नवंबर तक 626 परिवारों को नए आवास मिले, जबकि 19 नवंबर को 92 परिवारों ने गृह प्रवेश किया।
- गिरिडीह में भी विभिन्न ग्रामीण आवास योजनाओं के लाभुकों ने नवनिर्मित घरों में प्रवेश किया। गुमला के रायडीह प्रखंड में नई WBM सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। गढ़वा के डंडई एवं धुरकी में तालाब और सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

पोषण, स्वास्थ्य और पशुधन संरक्षण पर जोर

राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत THR एवं गर्म पका भोजन, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी और पोषण व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 19 नवंबर को इन गतिविधियों में राज्यभर में 1,03,308 प्रतिभागियों ने भाग लिया। गिरिडीह में 1,213 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां हुईं। रांची में 1,561 बकरियों का टीकाकरण किया गया। गिरिडीह, लातेहार, दुमका, गुमला और सरायकेला-खरसावां समेत विभिन्न जिलों में तंबाकू निषेध शपथ, जागरूकता रैलियां और नुक्कड़ संवाद आयोजित हुए। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर पंचायतों में स्वच्छ शौचालय के नियमित उपयोग एवं रखरखाव का संदेश दिया गया। कोडरमा और दुमका में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई तथा सफाई मित्रों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया।

खेल और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

दुमका में जिला स्तरीय फुटबॉल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। गुमला, लातेहार और अन्य जिलों में विद्यालयों में क्विज, निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, जनजातीय संस्कृति और महापुरुषों के योगदान से परिचित कराया गया। रांची में 20 एवं 21 नवंबर को मोरहाबादी में पारंपरिक जनजातीय खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। 

 

Tags - Jharkhand Foundation Day Development Initiatives Women Empowerment Rural Livelihood Public Participation