logo

अच्छी खबर : 19 अक्टूबर को मिल जाएगा झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को वेतन

jharkhand_mantrlai6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दुर्गा पूजा से पहले सरकार ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले अक्टूबर माह की सैलेरी दे दी जाएगी। इसे लेकर वित्त विभाग ने कहा है कि इस बार सरकारी कर्मचारियों का वेतन 19 अक्टूबर को ही वितरित कर दिया जाएगा। दुर्गा पूजा 20 अक्टूबर से शुरू हो रही है। बता दें कि झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 139 में निहित प्रावधान के आलोक में राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N