logo

इंडिया A के लिए चुने गए झारखंड के कुमार कुशाग्र, श्रीलंका में खेलेंगे ट्राई सीरीज

kumar_kushagra_india_A_team.jpg

द फॉलोअप डेस्क
श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया A स्क्वाड की घोषणा कर दी है. यह ट्राई सीरीज जून महीने में श्रीलंका में खेली जाएगी. इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे. इस टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, आयुष बदोनी और निशांत सिंधु का चयन किया गया है. वहीं, विशेषज्ञ विकेटकीपर के रूप में प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा टीम में हर्ष दुबे, विप्राज निगम, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अर्शद खान को भी जगह दी गई है.

Tags - India A team Shrilanka Tri series Kumar Kushargra jharkhand Kumar Kushargra india A team India A Team Kumar Kushargra