logo

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला : झारखंड राज्य दिवस समारोह दिल्ली में कल, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

DELHI_FAIR.png
द फॉलोअप डेस्क

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में गुरूवार 24 नवंबर को झारखंड राज्य दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्य़क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर झारखंड के पारम्पारिक नृत्य, गीत और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगा।

 

स्वरोजगार सृजन की दिखी झलक

ट्रेड फेयर में ना सिर्फ झारखण्ड के रेशमी परिधान लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।  बल्कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार सृजन के लिए किये जा रहे कार्यों की झांकी लोगों को आकर्षित कर रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच के अनुरूप मेले में कृषि, पशुपालन विभाग द्वारा जैविक कृषि का स्टाल, वन विभाग का स्टाल, जेरेडा का स्टाल, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के स्टाल में प्रदर्शित विभिन्न शिल्पकारों के हस्तनिर्मित लकड़ी, बांस से निर्मित नेम प्लेट, पेन स्टैंड, टी कोस्टर, सर्विस प्लेट, मूर्ति आदि दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

 

जैविक उत्पाद और जैविक खेती बना आकर्षण का केंद्र

इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड जैविक कृषि प्राधिकार ने स्टाल के माध्यम से जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मेला में आने वाले लोगों को जैविक कृषि से सम्बंधित बुकलेट, फिल्म आदि के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। झारखण्ड जैविक कृषि प्राधिकार के डॉ एम. शिवा ने कहा कि वर्तमान में करीब 97000 कृषक ओफाज से जुड़े है और 1 लाख हेक्टेयर भूमि से अधिक जैविक खेती के अंतर्गत है। आने वाले दिनों में 20 लाख हेक्टेयर भूमि में जैविक खेती किया जाना प्रस्तावित है। इसके द्वारा लोगों को विषमुक्त और सुरक्षित खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है। इन्ही उद्देश्य के साथ झारखंड राज्य में जैविक खेती का कार्य किया जा रहा है। बतादें कि 27 नवम्बर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में झारखण्ड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल है।