logo

JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने आंदोलन किया समाप्त, CM हेमंत का किया धन्यवाद

TENT.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। आंदोलन समाप्त करने के बाद छात्रों ने कहा कि अब वे अपने-अपने घर लौटेंगे और परीक्षा की तैयारी करेंगे। छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश में शायद ही कोई ऐसा मुख्यमंत्री होगा जो इतना बड़ा निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उनके बड़े भाई हैं और उन्हें उम्मीद थी कि वे छात्रों की मांगों को पूरा करेंगे। आंदोलन समाप्त करने के दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि अब वे आगे की परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देंगे और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।


 

Tags - JPSC JSSC JPSC JSSC Protest Student Protest Nyay Manch Hemant Soren Jharkhand Students