logo

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका विशेष आग्रह पर हाईकोर्ट में स्वीकार; आज सुनवाई

hc85.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं को रद्द किए जाने के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को तीन याचिकाएं दाखिल की गईं। सोनम कुमारी, अवधेश कुमार एवं अन्य की ओर से अलग-अलग याचिकाएं दायर कर नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है। बुधवार शाम चार बजे याचिकाकर्ताओं की ओर से मामले पर जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट में विशेष आग्रह (मेंशन) किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने गुरुवार को इन याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।


सरकार के फैसले को निरस्त करने की मांग
सोनम कुमारी की ओर से अधिवक्ता पीएसए पति ने याचिका दाखिल की है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि संबंधित प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित होने के बाद वे नियुक्त होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब सरकार की ओर से परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले से उनकी नियुक्ति पर संकट उत्पन्न हो गया है। याचिकाओं में सरकार के उस फैसले को निरस्त करने का आग्रह किया गया है, जिसके कारण पहले से नियुक्त अभ्यर्थियों की सेवा प्रभावित हुई है।

Tags - JPSC JSSC Jharkhand High Court Sonam Kumari Awadhesh Kumar