रांची:
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) ने अपने एक दर्जन प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसे लेकर आयोग ने बुधवार( 1 फरवरी) को इसे लेकर एक सूचना जारी की है। सूचना में आयोग ने कहा है कि झारखंड हाईकोर्ट(Jharkhand High Court) द्वारा 16 दिसंबर 2022 को पारित अंतिम न्यायादेश के अनुपालन के क्रम में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के आलोक में न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश से आच्छादित करते हुए ये फैसला लिया गया है।

आयोग द्वारा प्रकाशित इन विज्ञापनों को रद्द किया जाता है:-
- झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा 2021
- झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
- झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
- झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा- 2021
- झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियागिता परीक्षा 2022
- झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी (आई.टी.आई. इन्सट्रक्टर) प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
- झारखंड इण्टरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद हेतु ) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2022
- झारखंड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
- झारखंड तकनीकी / विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022
- झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022
- स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022
- झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियागिता परीक्षा 2022