logo

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिलीं कल्पना मुर्मू सोरेन

ेहलगूोकोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू  सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है। यह मुलाकात की मायनों में अहम है। दरअसल कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल दोनों का दर्द एक जैसा है। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री रहते कल्पना सोरेन राज्य की राजनीति से अलग ही रहतीं थीं, उसी तरह जब तक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ED ने नहीं की थी तब तक सुनीता केजरीवाल अपने घर को संभालने में लगी थी। लेकिन दोनों की गिरफ्तारी के बाद कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल ने राजनीतिक जिम्मेवारी संभालने में देर नहीं की। एक तरफ ये दोनों महिलाएं अपने पति का हौसला बढ़ाते दिखीं तो दूसरी ओर पार्टी को भी एक जुट बनाए रखने को लेकर तत्पर दिखीं। 

कल महारैली में होंगी शामिल 

बता दें कि 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन की पत्नू कल्पना मुर्मू सोरेन भी शामिल होंगी। इसलिए कल्पना दिल्ली गई हैं। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। महारैली 31 मार्च को आयोजित की गई है, जिसमें विपक्षी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को होनेवाली इंडिया गठबंधन की महारैली में सभी राज्यों से विपक्षी दलों के नेताओं की उपस्थिति होगी लेकिन सबकी नजरें होंगी कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन उस मंच से जनता को क्या संदेश देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों के पति ED की कार्रवाई की वजह से जेल में हैं और इन दो महिलाओं पर अपने परिवार के साथ साथ पार्टी की एकता और मजबूती बनाये रखने की जिम्मेवारी आ गई है। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा में गई थी

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में कल्पना सोरेन शामिल हुईं थीं। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के साथ उस कार्यक्रम में भाग लेने मुंबई गयी कल्पना सोरेन ने तब अपने  संबोधन में भाजपा, प्रधानमंत्री और ईडी पर कटाक्ष किया था साथ ही साथ उन्होंने कहा था कि झारखंड झुकेगा नहीं। 

 

Tags - kalpana soren sunita kejriwalsunita arvind kejriwalkalpana soren jharkhand