logo

राजनीति : राहुल गांधी ने झारखंड कांग्रेस में भरी ऊर्जा, जानिये बंधु तिर्की ने क्या-क्या कहा 

i_bandhu1.jpg

रांची: 

आरपीएन सिंह के कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद नए प्रभारी अविनाश पांडेय की अगुवाई में सूबे में पार्टी में एक नई जान आई है। आज प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं में पार्टी के राष्ट्रीय चेहरा राहुल गांधी ने अतिरिक्त ऊर्जा भरी है। फॉलोअप के पाठक इस संबंध में दो खबरें पहले ही पढ़ चुके हैं। 

 

 

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बंधु तिर्की ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को पत्र सौंपकर राज्य से जुड़े मुद्दे और पार्टी को सुदृढ़करण करने का आग्रह किया। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वर्तमान में झारखंड में गठित कोआर्डिनेशन कमेटी में अंसारी समुदाय और एससी के किसी प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया है। उन्हें भी इशामिल किया जाना चाहिए।

कहा कि झारखंड के आदिवासी मुद्दों उनकी समस्याओं एवं पुनर्वास तथा उनके जमीन संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। राज्य में नियोजन नीति जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। राज्य के अल्पसंख्यक मुस्लिम, क्रिश्चियन के मुद्दे पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कोडरमा जिला में ढीबरा मजदूरों के विषय पर अविलंब पॉलिसी बनाने पर विचार किया जाए।


सरना कोड झारखंड विधानसभा से पारित है। उसे लागू करने हेतु केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन किए जाने पर भी जोर दिया जाए। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2 सीटें गठबंधन में जेवीएम को गोड्डा और कोडरमा सीटे गई थी परंतु वर्तमान में जेवीएम पार्टी कांग्रेस में विलय कर चुकी है इन सभी सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से तैयारी करने हेतु विशेष निर्देश दिए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: 

राहुल गांधी से मिले झारखंड कांग्रेस के नेता विधायक, हेमंत सरकार की शिकायत की

झारखंड कांग्रेस में हो सकता है बड़ा बदलाव! राहुल गांधी से दिल्ली में मिले सभी 18 विधायक