logo

Koderma : बालगृह केयरटेकर पर हमला, बालकनी से कूदकर बचाई जान 

BAALGRIH.jpg

कोडरमाः
कोडरमा के बालगृह में केयरटेकर पर हमला किया गया है। वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मामला तिलैया थाना क्षेत्र का है। न्यू कॉलोनी वार्ड संख्या 16 में बालगृह है। यहां की केयरटेकर अंजनी देवी के सिर पर वार किया गया है। घटना आज सुबह की है। अंजनी देवी के सिर कई बार हमला किया। बाद में वह साड़ी के सहारे बालकनी से कूदकर भाग गई तब जाकर उसकी जान बची। 


रांची रेफर किया गया 
बालगृह के कर्मचारियों को जब इसके बारे में पता चला तब अंजनी को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंजनी को 4 दिन पहले ही बालगृह लाया गया था। महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। फिलहाल अंजनी पर हमला क्यों किया गया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।