logo

कोर्ट परिसर में महिला को वकील ने मारी 4 गोली, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

SAKET.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर गोली चलाई है। आरोपी ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। महिला की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि आरोपी सस्पेंडेड वकील है। जानकारी के मुताबकि जिस महिला को आरोपी ने गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस घटना के बाद पूरे कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सुबह का वक्त था इसलिए सभी लोग कोर्ट पहुंच रहे थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपी कोर्ट के अंदर हथियार लेकर घुसा कैसे। जब मुख्य गेट के पास स्कैनर से जांच की जाती है। 

पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर वह अंदर घुस गया। घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा  है कि "दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले. लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती"

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT