logo

बोकारो : स्वस्थ होकर भगवान जगन्नाथ ने दिए दर्शन, 1 जुलाई को जाएंगे मौसीबाड़ी

a252.jpg

डेस्क: 

जगन्नाथ मेला की तैयारियां शुरू हो गई है। भगवान जगन्नाथ अब स्वस्थ हो गए हैं। स्वस्थ होकर भगवान जगन्नाथ ने हजारों श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। एक पखवाड़े से बीमार होने के कारण वे विश्राम गृह में चले गए थे। 14 जून को सहस्त्रधारा स्नान के दौरान वे बीमार हो गए थे। 29 जून को वे स्वस्थ हो गए। 1 जुलाई को मौसीबाड़ी जाएंगे। इसकी तैयारी चल रही है। 

विशाल रथयात्रा की हो रही तैयारी
गौरतलब है कि बोकारो में सेक्टर-1 स्थित राममंदिर रथ में सवार होकर भगवान जगन्नाथ मौसी बाड़ी जाएंगे। इस मौके पर विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों लोग शामिल होंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। रथ को सजाया जा रहा है। दरअसल, बीते 2 साल से कोरोना महामारी की वजह से रथ मेला का आयोजन नहीं किया जा सकता है। इस साल इसकी इजाजत मिली है। श्रद्धालुओं में रथ मेला को लेक काफी उत्साह देखा जा रहा है। सबकलोग अपने-अपने तरीके से इसकी तैयारी में लगे हैं। 

2000 में बना था जगन्नाथ मंदिर
भगवान जगन्नाथ का मंदिर बोकारो सेक्टर-24 में स्थित है। इसकी आधारशिला 27 अगस्त साल 2000 में रखी गई थी। मंदिर का निर्माण उत्कल सेवा समिति के प्रयास से बनाया गया है। इशका निर्माण साल 2002 में पूरा कर लिया गया था। इस बार मंदिर से 22वीं रथयात्रा निकाली जायेगी गोवर्धन पीठ पुरी की तर्ज पर चंदन की लकड़ी से भगवान की प्रतिमा बनी है। प्रतिमा नीम तथा चंदन की लकड़ी से बनी है। इसका उद्घाटन 18 जनवरी 2003 को पुरी के गणपति महाराज दिव्य सिंह देव ने किया था।