रांची (सोनाहातू):
जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक हरिहर महतो की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने कांची नदी किनारे एडरमहातु–मार्चाडीह गांव के पास से युवक का शव बरामद किया। शव की स्थिति गंभीर रूप से क्षत-विक्षत थी।
परिजनों के अनुसार, हरिहर महतो का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
.jpeg)
3 फरवरी को दी गई गुमशुदगी की सूचना
परिवार ने 3 फरवरी 2026 को सोनाहातू थाना में गुमशुदगी की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। रविवार को कांची नदी किनारे से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हरिहर महतो की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक माह का बेटा है। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संदिग्ध महिला और उसके पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोनाहातू पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल सहित सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।
.jpeg)