logo

बड़ी खबर : महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे दिउड़ी मंदिर, माता का लिया आशीर्वाद

dhoni_at_deewari1.jpg

रांची:
रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने दिउड़ी मंदिर (Deewadi Temple) माता से आशीर्वाद लिया। उनके साथ में उनका दोस्त चिंटु भी थे। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना की। हमेशा की तरह मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पंडा ने उनकी पूजा कराई। धोनी के आने को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। इन दौरान माही को देखने के लिए उनके फैंस की भारी भीड़ वहां मौजूद थी। 

ये भी पढे़:-9 फरवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक


फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई 
धोनी के आने के पहले ही पंडित द्वारा पूजन-सामग्री की डालिया सजाई जा चुकी थी। मंदिर परिसर में धोनी के पहुंचते ही उनके समर्थक व क्रिकेट प्रेमी उनकी एक झलक पाने के लिए परेशान दिखे। धोनी ने भी प्रशंसकों को निराश नही किया। माही ने भी फैंस के साथ सेल्फी खिंचवा कर खुश कर दिया। माही खुद ही रेंज रोवर ड्राईव करते हुए रांची से दिवड़ी मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार खुद ही मौजुद रहे।

देवड़ी मंदिर से माही का गहरा नाता

धोनी का देउड़ी मंदिर से पूराना नाता रहा है।  धोनी जब-जब अपने घर रांची जाते हैं, वह मां देवड़ी के दर्शन करने जरूर जाते हैं। साल 2011 में भी धोनी ने जब भारत को वर्ल्‍ड कप जितवाया था तो वह पहले मां के दरबार में दुआ मांगकर खेलने गए थे। फिर जीतने के बाद धोनी जैसे ही रांची पहुंचे थे तो सबसे पहले मां के दरबार में सिर झुकाने गए थे। बता दें कि मां दिउड़ी के मंदिर में देवी काली की मूर्ति करीबन करीब साढ़े तीन फुट ऊंची देवी 16 भुजाओं वाली हैं। बताते हैं कि मां के इस मंदिर क मूर्ति ओडिशा की मूर्ति कला पर आधारित है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT

Trending Now