logo

सूचना : जन आंदोलन के कारण आज कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

जन आंदोलन के कारण आज कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

रांचीः
आद्रा मण्डल एवं खड़गपुर मंडल में जन आंदोलन के कारण ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा - बरकाकाना - आद्रा मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल - रांची - आसनसोल मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 03595/03596 बोकारो स्टिलसिटी - आसनसोल - बोकारो स्टिलसिटी मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर - रांची - खड़गपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


हिंसक घटनाएं भी हुई
आद्रा मंडल के कुसतौर एवं नीमडीह स्टेशन पर झारखंड कुर्मी विकास मोर्चा समाज द्वारा रेल पटरी धरना देकर यात्रा बाधित करने की वजह से मंगलवार को कई ट्रेनें रद रही। झारखंड कुर्मी विकास मोरचा के रेल रोको आंदोलन में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं भी हुई। हावड़ा से रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (12019) पर पत्थरबाजी भी की गई। ट्रेन की बोगी संख्या ई-2 में झालदा के पास उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गया।