logo

जामताड़ा में मानसिक रूप से कमजोर महिला से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार; केस दर्ज

Safe_image_.jpg

जामताड़ा
मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में जामताड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मानसिक रूप से बीमार महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के काशीटांड़ जंगल की है, जहां बेबस महिला को अकेला पाकर दरिंदों ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुलाडीह गांव के तीन युवकों को धर दबोचा है।क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी का फायदा उठाकर क्षेत्र के ही तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर पास के काशीटांड़ जंगल में ले गए। वहां तीनों ने मिलकर बेबस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को असहाय स्थिति में छोड़कर मौके से फरार हो गए।पीड़िता की निशानदेही पर त्वरित कार्रवाई
दरिंदगी का शिकार होने के बाद पीड़िता किसी तरह रोते-बिलखते अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार तुरंत जामताड़ा थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन मिलते ही थाना कांड संख्या 77/26 दर्ज की और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया।आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर त्वरित छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश महतो, निवास महतो और बिल्लू महतो के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी जामताड़ा थाना क्षेत्र के ही दुलाडीह गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।

Tags - JamtaraNews JharkhandCrime CrimeNews WomenSafety PoliceAction