जामताड़ा जिला जो अब तक साइबर क्राइम के लिए देश भर में चर्चा में रहता था, अब एक नई वजह से सुर्खियों में है। जिले के करमाटांड़ प्रखंड के शियाटांड़ गांव के एक प्रगतिशील किसान, कृष्ण मोहन मंडल ने अपनी मेहनत से इलाके की तस्वीर बदल दी है।
जामताड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए सोमवार शाम जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की लचर व्यवस्था और गंदगी देखकर उपायुक्त का पारा चढ़ गया।