logo

बड़ी खबर : नाराज़ कांग्रेसी विधायकों को मनाने मंत्री बसंत सोरेन होटल रासो पहुंचे

basant1.jpg

द फॉलोअप डेस्करांची
नाराज़ कांग्रेसी विधायकों को मनाने मंत्री बसंत सोरेन होटल रासो पहुंचे। 16 फरवरी को चंपाई कैबिनेट में 8 मंत्रियों ने शपथ लिया। बसंत सोरेन भी उन 8 मंत्रियों में शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद से ही कांग्रस के विधायक खुलकर नारजगजी जाहिर कर रहे हैं। आज शनिवार को सभी 12 विधायक रांची के होटल रासो में जमा हुए और संभवता वे राज्य से बाहर भी जा सकते हैं। जाहिर है कि बसंत सोरेन नाराज विधायकों को मानाने होटल रासो पहुंचे हैं।

नाराजगी की ये है वजह 
चंपाइ कैबिनेट के विसतर के बाद कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक नाराज हैं। उनकी नाराजगी की वजह कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को रिपीट किये जाने को लेकर है। सभी नाराज विधायकों का मानना है कि इस बार मंत्रिमंडल में कांग्रेस के नए चेहरे को मौका दिया जाता। इसे लेकर कांग्रेस खेमे में से कई विधायक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल के दौरान भी कहते आ रहे थे। दरअसल, कांग्रेस के 4 मंत्री को लेकर विधायकों ने का कहना है कि मंत्री रहते उनका प्रदर्शन ठीक नहीं था। विधायकों ने तो यहां तक कह दिया कि मंत्री उनका फोन तक नहीं उठाते। अब जब चंपाई कैबिनेट का विस्तार हुआ और कांग्रेस के किसी भी नए चेहरे को मौका नहीं दिए जाने से 17 कांग्रेसी विधायकों में 12 आक्रोशित हैं।