logo

गढ़वा में एक हजार से अधिक युवाओं ने थामा JMM का दामन, मिथिलेश ठाकुर बोले- नौजवानों के उत्साह से उड़ गई है विरोधियों की नींद 

100001.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज गढ़वा में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं, नौजवानों, महिला एवं पुरुषों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर नौजवानों छात्र-छात्राओं, महिला, पुरुष सभी का रुझान काफी तेजी से झामुमो की ओर बढ़ा है। झामुमो के प्रति छात्र, नौजवानों के बढ़ते उत्साह से एवं रुझान से विरोधियों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता, छात्र, नौजवान, गरीब, किसान, महिलाओं के हित सहित क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओ के विकास से सभी लोग प्रभावित हैं। आज के समय में सभी का विकास चाहिए। धोखेबाजों एवं बहुरूपियों को जनता अच्छी तरह से पहचान चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा की जनता बहुरुपियों की जमानत जब्त कराएगी।


एआइएमआइएम के 200 से अधिक युवाओं ने थामा झामुमो का दामन 
आईएमआईएम को छोड़कर 200 से अधिक युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। रविवार के रात्रि गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के उचरी मोहल्ला के 200 से अधिक युवकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अनीश आलम, तारीक अनवर, नसीम खान, आरजू कुरैशी, एहतेशाम रजा, नदीम रजा, हफिजुर रहमान, आफताब कुरैशी, समीर खान, अरशद इकबाल, हरिओम सिंह, रूपेश सिंह, परवेज कुरैशी, श्रीकांत, दिगंबर, सागर, सौरभ, समीर अंसारी, अक्षय कुमार, रवि कुमार, सुधीर कुमार, राज कुमार, इरफान खान, अनवर अंसारी, अमन खान, नियाज खान, जीशान खान, जमीर अंसारी सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।


झामुमो की ओर बढ़ा छात्र-छात्राओं का रुझान, 300 से अधिक शामिल
छात्र-छात्राओं का भी रुझान झामुमो की ओर बढ़ रहा है। मेराल में डिग्री कॉलेज की स्थापना के बाद सोमवार को मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर विभिन्न कॉलेजों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने माला व पार्टी का पट्टा पहना कर सभी छात्र-छात्राओं को पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से सूरज कुमार तिवारी, सौरभ सिंह, आदित्य कुमार, आयुष कुमार तिवारी, अजीत कुमार सतीश कुमार सुनील ठाकुर, आमिर इकबाल, अनुज कुमार चौधरी, आनंद विश्वकर्मा, अमित प्रजापति, देव कुमार, राजन कुमार, प्रमोद कुमार, मुस्कान सोनी, रौशन कुमार, श्वेता कुमारी, नेहा कुमारी, रौशनी कुमारी, संजना कुमारी, किरण कुमारी, रागिनी कुमारी, कांति कुमारी, उषा कुमारी, अनिशा कुमारी, खुशी कुमारी आदि का नाम शामिल है। 


बसपा छोड़ 50 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर 50 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, अजय राम, राहुल ठाकुर, सन्नी भारती, कौशल यादव, मनोहर कुमार, राजीव कुमार, शिवनाथ भुईयां, अरविंद कुमार आदि का नाम शामिल है। सोमवार को मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। झामुमो नेता बबलू दुबे के नेतृत्व में दुलदुलवा, पेशका आदि गांवों के 50 से अधिक लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से राहुल कुमार साह, प्रमोद पासी, नितीश गुप्ता, दीपक कुमार, भोला चंद्रवंशी, संदीप चंद्र्रवंशी, विवेक चंद्रवंशी आदि का नाम शामिल है।


संग्रहे में 300 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान गढ़वा प्रखंड के संग्रहे खूर्द पंचायत अंतर्गत बिनवाडीह टोला में 300 से अधिक लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।