logo

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन ने किया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, प्रतिभागियों को दिया हेल्थ किट  

sr.jpeg

रांची 

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन एवं पीएसआई इंडिया की ओर से रांची में आज एक दिवसीय पशिक्षण शिविर का का आयोजन किया गया। इसमें किशोर किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी लोगों को दी गयी। साथ ही इस बात पर सहमति बनी कि किशोर किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम को यूपीएचसी एवं यूसीएचसी स्तर पर लागू किया जायेगा। इसके तहत किशोर मैत्री स्वास्थ्य क्लिनिक की स्थापना की जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्र के प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य किट का दिया गया। 

स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गयी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहरी स्वास्थ्य प्रबंक, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक कम्युनिटी प्रोसेस, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और एएनएम ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खेल, ग्रुप डिस्कशन एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गयी। इसकी कार्यक्रम की अगुवाई पीएसआई इंडिया के कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार ने की। 

मौके पर इनकी रही मोजूदगी 
प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को अपने केंद्र को किशोर मैत्री स्वास्थ्य क्लिनिक के रूप में विकसित करने का आदेश दिया गया। बताया गया कि हर माह किशोर एवम किशोरियों की बैठक स्वास्थ्य केंद्र एवम समुदाय स्तर पर की जायेगी। मौके पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के कुलभूषण बाड़ा, ओम प्रकाश पाठक, पीएसआई इंडिया से सुनील कुमार, प्रणव कुमार झा, संतोष कुमार पांडेय, दीपिका, धर्मेंद्र कुमार और संतोष कुमार के साथ अन्य मौजूद थे।