logo

राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नर्तक कृष्णेंदु साहा ने जीडी गोयनका में की सुंदर प्रस्तुति, बच्चों ने किया खूब एंजॉय

gd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश के उभरते डार्विन डांस कलाकार कृष्णेंदु साहा ने जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में डार्विन डांस की सुंदर प्रस्तुति दी। आम तौर पर लोग इस नृत्य से अनजान से हैं।  इस नृत्य की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें मानव सभ्यता के अलग अलग कालखंडो के अनुसार मनुष्य के विकास और विनाश को ,फिर पुनः नव जीवन के अंकुरण को, साथ ही प्रकृति की अनंत यात्रा में छुपे हुए दर्शन को बड़ी जीवंतता के साथ दर्शाया जाता है। इस नृत्य में आध्यात्मिकता का भी सुंदर दर्शन हम कर पाते हैं। 


आत्मविभोर कर देने वाली नृत्य 
इस नृत्य के पूरे दर्शन को कृष्णेंदु साहा  ने अपने नृत्य के माध्यम से साकार रूप से समझने और समझाने का अद्भुत प्रयास किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस नवीन नृत्य कला को एंजॉय किया। इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि ओ डी एम सफायर इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल अमित सिंह ने कहा कि डार्विन नृत्य में मनुष्य के जीवन का पूरा दर्शन समाहित है। मुख्य अतिथि नन्हें कदम की निदेशक विभा सिंह ने नृत्य कलाकार कृष्णेंदु साहा के आत्मविभोर कर देने वाली नृत्य की काफी प्रशंसा की और कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नृत्य की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। विद्यालय के उप निदेशक अमन सिंह ने दोनों मुख्य अतिथियों को मोमेंटम देकर सम्मानित किया।  प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनील कुमार ने कृष्णेंदु साहा को उनके अप्रतिम कला के लिए अंगवस्त्र से सम्मानित किया।