logo

Good News : उपराजधानी दुमका को मिली नई ट्रेन की सौगात,  सांसद सुनील सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

TRAA.jpg

दुमकाः

उपराजधानी दुमका के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उपराजधानी को सुपरफास्ट ट्रेन की नई सौगात मिली है।  यह ट्रेन दुमका से रांची तक का सफर तय करेगी। ट्रेन को दुमका सांसद सुनील सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना किया। दुमका के लोग इस ट्रेन की लंबे समय से मांग कर रहे थे, क्योंकि दुमका से रांची के लिए एकमात्र ट्रेन रांची-दुमका इंटरसिटी ही चलती थी। एक ट्रेन होने की वजह से दुमका के लोग लंबे समय से नए ट्रेन की मांग कर रहे थे। दुमका सांसद सुनील सोरेन भी इसके लिए प्रयासरत थे।  जिसका परिणाम आखिरकार मिल ही गया। 


दिल्ली के लिए जल्द लाया जाएगा ट्रेन 
नई ट्रेन दुमका-रांची ट्रेन (ट्रेन संख्या 03761) की शुरुआत आज से की गई। सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि दुमका उपराजधानी है। राज्य की राजधानी रांची को जोड़ने के लिए यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण है। इससे दुमका रेलवे स्टेशन को भी काफी सुविधा मिलने जा रही है। उन्होंने कहा बहुत जल्द ही दुमका रेलवे में इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही दुमका से दिल्ली तक भी ट्रेन सेवा लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे दुमका से दिल्ली तक का सफर भी आसान होगा। 


नहीं करना होगा शाम तक का इंतजार 
दुमका-रांची ट्रेन (Dumka-Ranchi Train) सुबह 3:30 बजे दुमका से खुलेगी और 12:25 बजे दिन में रांची पहुंचेगी। दुमका-रांची ट्रेन सेवा शुरू होने से यहां के लोगो को काफी सहूलियत होगी। जिससे अब यहां के लोगों को रांची जाने के लिए शाम का इंतजार नहीं करना होगा, अब वे दिन में भी रांची तक का सफर तय कर पाएंगे।