द फॉलोअप डेस्क
ओडिशा के केन्दुझर जिले के पटना इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दियानाली गांव के रहने वाले 50 वर्षीय जीतू मुंडा अपनी मृत बहन का कंकाल कंधे पर उठाकर बैंक पहुंच गए। दरअसल, उनकी बहन कालरा मुंडा की करीब दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। बहन के खाते में जमा करीब 19 हजार रुपये निकालने के लिए वह कई बार बैंक गए, लेकिन जरूरी दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्हें बार-बार लौटाया गया।
A man in Odisha dug up his deceased sister’s grave and brought her skeleton to the bank Just to prove she had died.
— Woke Eminent (@WokePandemic) April 28, 2026
He had been trying to withdraw ₹20,000 from her account, but bank officials kept insisting he bring the account holder in person. Despite repeatedly telling them… pic.twitter.com/hICEqwvPFu

दस्तावेज नहीं होने से बढ़ी परेशानी
जानकारी के अनुसार, जीतू मुंडा ने अपनी बहन के इलाज के दौरान मवेशी बेचकर करीब 19 हजार रुपये उसके बैंक खाते में जमा किए थे। बहन की मौत के बाद वह रकम निकालना चाहते थे, लेकिन बैंक अधिकारियों ने उनसे डेथ सर्टिफिकेट, नॉमिनी और अन्य कागजात मांगे। अनपढ़ होने और प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के कारण वह ये दस्तावेज नहीं जुटा सके।

कब्र से निकाला कंकाल, बैंक में किया प्रदर्शन
परेशान होकर जीतू मुंडा ने अपनी बहन की कब्र खोदकर उसका कंकाल निकाला और करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गए। उन्होंने बैंक के बाहर कंकाल रखकर धरना दिया और कहा कि वह कई बार बता चुके हैं कि उनकी बहन की मौत हो चुकी है, लेकिन उनकी बात पर विश्वास नहीं किया गया। इसलिए मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मामला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पटना थाना प्रभारी किरण प्रसाद साहू ने बताया कि जीतू मुंडा आदिवासी समुदाय से हैं और उन्हें बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। वहीं, अधिकारियों ने माना कि उन्हें सही तरीके से प्रक्रिया समझाई नहीं गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।

प्रशासन ने दी राहत, खाते से पैसे भी मिले
ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर मानस दंडपाट ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। पुलिस की मौजूदगी में कंकाल को दोबारा दफनाया गया। साथ ही, रेड क्रॉस फंड से जीतू मुंडा को 20,000 रुपये की तत्काल सहायता दी गई और बैंक ने उनके खाते में जमा 19,204 रुपये भी उन्हें जारी कर दिए।